25 Apr 2024, 13:59:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह बंगलादेश के दौरे पर रवाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2019 12:27AM | Updated Date: Sep 22 2019 12:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह शनिवार को बंगलादेश दौरे पर रवाना हुये जहाँ वह कई महत्त्वपूर्ण द्विपक्षीय सामरिक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य भारत और बंगलादेश के बीच द्विपक्षीय समुद्री संबंधों को मजबूत बनाना और उनका विस्­तार करना है। एडमिरल सिंह 24 सितंबर तक चलने वाली इस यात्रा के दौरान बंगलादेश की नौसेना के प्रमुख एडमिरल औरंगजेब चौधरी के अलावा सेवा प्रमुखों और अन्य वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे। वह छत्रोग्राम और खुलना में बंगलादेश के नौसेना बेसों और खुलना शिपयार्ड का भी दौरा करेंगे। 
 
बंगलादेश नौसेना अकादमी के कैडेटों को संबोधित करने का भी उनका कार्यक्रम है। इसके अलावा वह बंगलादेश इंस्टीट्यूट ऑफ मेरीटाइम रिसर्च एंड डेवलपमेंट के पहले वार्षिक समारोह में भाग लेंगे। बंगलादेश की नौसेना हिंद महासागर नौसैनिक संगोष्ठी की एक सक्रिय सदस्य है। यह तीन कार्य समूहों - मानवीय सहायता और आपदा राहत, समुद्री सुरक्षा और सूचना हस्तांतरण एवं अंतर्संचालनीयता’ की भी सदस्य है। भारतीय नौसेना नियमित रूप से उच्चाधिकारी स्तर की वार्ता, वार्षिक रक्षा संवाद और अन्य परिचालन सहभागिता के माध्यम से बंगलादेश की नौसेना के साथ विचार-विमर्शों का आयोजन करती है, जिनमें बंदरगाहों की यात्रा, समुद्री मार्ग अभ्­यास, प्रशिक्षण, पोत डिजाइन और पोत निर्माण में सहयोग शामिल हैं। इसके अलावा, 1971 के 'मुक्ति संग्राम' को मनाने के लिए बंगलादेश में आयोजित विजय दिवस समारोह में भारतीय नौसेना के सेवारत और सेवानिवृत्त अधिकारी नियमित रूप से शामिल होते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »