29 Mar 2024, 06:48:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

तेजस्वी बोले- मेरे शरीर में लालू का खून, कभी नहीं करूंगा BJP-JDU से समझौता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2019 3:06PM | Updated Date: Sep 20 2019 3:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। तेजस्वी यादव ने बुधवार को बड़ा ऐलान किया है और साफ कर दिया है कि वह किसी भी हाल में भाजपा और जदयू के साथ नहीं जाएंगे। तेजस्वी यादव ने कहा है कि मेरे शरीर में लालू यादव का खून हूं..पप्पू यादव और कन्हैया मंजूर है लेकिन भाजपा और नीतीश से कोई बात नही होगी। अपने आवास पर आयोजित एक बैठक में उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार को भी आड़े हाथों लिया।
 
 तेजस्वी यादव ने कहा कि बेरोजगारी, गरीबी, मंहगाई, मंदी पर चर्चा ना करके हिंदू-मुस्लिम, पाकिस्तान और कश्मीर पर चर्चा का माहौल बनाया जाता है। तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्हें कन्हैया कुमार और पप्पू यादव के साथ आने से कोई दिक्कत नहीं है। तेजस्वी ने कहा कि अगर वे महागठबंधन में शामिल होना चाहते हैं तो इसपर विचार किया जाएगा।
 
तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा, 'मैं लालू यादव का बेटा हूं, मेरे शरीर में लालू प्रसाद यादव का खून है, मैं भी पिता की तरह मनुवादी या सांप्रदायिक शक्तियों से कोई समझौता नहीं सकता हूं। जैसे उन्होंने कभी समझौता नहीं किया, ठीक वैसे ही मैं भी उसी राह पर चलूंगा।' राजद नेता ने कहा कि आज समाज में जहर घोलने का काम जोरों-शोरों से हो रहा है, जिसके खिलाफ वे अपने संगठन को मजबूत करेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »