20 Apr 2024, 12:21:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सुरेन्द्र नागर और संजय सेठ ने राज्यसभा सदस्यता की शपथ ली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 19 2019 1:37PM | Updated Date: Sep 19 2019 1:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सुरेन्द्र सिंह नागर और संजय सेठ ने गुरुवार को यहां राज्यसभा के नये सदस्य के रूप में शपथ ली। सभापति एम वेंकैया नायडू ने संसद स्थित अपने कक्ष में नागर और सेठ को शपथ दिलायी। गौरतलब है कि ये दोनों उत्तर प्रदेश से उपचुनाव में राज्यसभा के सदस्य निर्वाचित हुए है। ये दोनों  समाजवादी पार्टी छोड़कर पिछले दिनों भाजपा में शामिल हो गये थे। नागर पहली बार 2016  जुलाई में राज्यसभा के सदस्य निर्वाचित हुए थे लेकिन इस वर्ष दो अगस्त को त्याग पत्र दे दिया था। इसी तरह सेठ भी जुलाई 2016 में पहली बार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे लेकिन उन्होंने पांच अगस्त को इस्तीफा दे दिया था। शपथ ग्रहण समारोह में राज्यसभा में सदन के नेता थावरचंद गहलौत, रेल मंत्री पीयूष गोयल, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और संजीव कुमार बालियान मौजूद थे। इसके अलावा राज्यसभा के सचिव देश दीपक वर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »