18 Apr 2024, 13:07:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

BJP विधायक के बिगड़े बोल- पंडित नेहरू और उनके परिवार को बताया अय्याश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 18 2019 1:20PM | Updated Date: Sep 18 2019 1:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में बीजेपी के बड़बोले विधायक विक्रम सिंह सैनी का एक और विवादित बयान सामने आया है।  बीजेपी विधायक ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और उनके परिवार पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। विधायक ने पंडित नेहरू और उनके परिवार को अय्याश बताया है। अपनी फेसबुक वॉल पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के खिलाफ की गई टिप्पणी के सवाल पर विधायक ने विवादित बयान दिया।
 
यूपी के मुजफ्फरनगर के खतौली से विधायक विक्रम सिंह सैनी ने कुछ दिनों पहले फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जवाहरलाल नेहरू को लेकर पोस्ट लिखा था। इसमें उन्होंने नेहरू पर अभद्र टिप्पणी की थी। जब पत्रकारों ने सैनी से इस बारे में सवाल किया तो उन्होंने मांगी मांगने के बजाय नेहरू परिवार पर ही बोलना शुरू कर दिया। सैनी ने कहा, 'नेहरू अय्याश था, अंग्रेजों के चक्कर में आकर देश का बंटवारा कर दिया। पूरा खानदान अय्याश था। राजीव ने शादी इटली में की। इनका तो काम ही ऐसा रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »