29 Mar 2024, 04:25:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पाक ने पिछले 9 महिनों में 2050 बार तोड़ा सीजफायर, 21 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 16 2019 1:09AM | Updated Date: Sep 16 2019 1:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बार-बार भारतीय सेना से मुंहतोड़ जवाब मिलने के बावजूद पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। इस साल पाकिस्तान ने बिना उकसावे के 2,050 बार सीजफायर तोड़ा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि पाकिस्तान की सेना की तरफ से सीजफायर तोड़ने को लेकर सरकार गंभीर है। रवीश कुमार ने बताया, 'हम सीमा पार से होने वाली घुसपैठ को लेकर भी संजीदा हैं। पाकिस्तानी सैनिक भारतीय नागरिकों और बॉर्डर पोस्ट को निशाना बनाते हैं।' 
 
उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सेना की इसी हरकत से सालभर में 21 नागरिकों की मौत हो गई। रवीश कुमार ने कहा, 'इस साल अब तक पाकिस्तान ने 2050 बार सीजफायर तोड़ा और इसमें 21 भारतीय नागरिकों की जान गई। हम बार-बार पाकिस्तान की सेना से शांति बनाए रखनेकी अपील करते हैं लेकिन वह नहीं समझते हैं। भारतीय फौज सीमा पार से घुसपैठ को रोकने की कोशिश करती है और सीजफायर तोड़ने पर जवाब भी देती है।' 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »