19 Apr 2024, 19:38:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी, वेंकैया, शाह ने आंध्र प्रदेश में भयानक नौका हादसे पर जताया शोक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2019 9:17PM | Updated Date: Sep 15 2019 9:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने आंध्र प्रदेश में रविवार को हुए एक भयानक नौका हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया है। नायडू ने एक ट्वीट कर अपने शोक संदेश में कहा,‘‘शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना करता हूं।’’ उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले के देवीपटनम मंडल में कलचुलुरु गांव के पास गोदावरी नदी में पर्यटक नाव के दुर्घटनाग्रस्त होने से कई लोगों को जान गंवाने के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ।
 
मोदी ने नौका हादसे पर दुख प्रकट करते हुए कहा,‘‘आन्ध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी में एक नौका के पलटने के हादसे बेहद दुखी हूं। पीड़तिों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। लोगों को बचाने के लिए राहत अभियान चलाया जा रहा है। ’’  श्री शाह ने अपने संदेश में हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया है। उन्होंने कहा,‘‘मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। भगवान  उन्हें यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।’’  गौरतलब है कि आन्ध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले के देवीपटनम मंडल के कजुलुरु गांव में रविवार को एक यात्री नौका के गोदावरी नदी में पलट जाने से 35 से अधिक यात्रियों के डूबने की आशंका है। इस नौका में 62 यात्री सवार थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »