25 Apr 2024, 10:05:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

हिंदी को पूरे देश की भाषा बनाने की जरूरत : शाह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2019 12:39AM | Updated Date: Sep 15 2019 12:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हिंदी को पूरे देश की भाषा बनाने के लिए इसके प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए कहा है कि दूसरी भारतीय भाषाओं की उपेक्षा किये बिना 2024 तक हिंदी को बड़े मुकाम तक पहुंचाने के लिए काम किया जाएगा। शाह ने शनिवार को हिंदी दिवस के अवसर पर यहां गृह मंत्रालय की ओर से आयोजित समारोह में कहा कि देश में लगभग 122 भाषाएं तथा 19500 से अधिक बोलियां हैं जिनका समृद्ध इतिहास है। ये भाषाएं और बोलियां हमारी ताकत है किंतु देश में एक ऐसी भाषा होनी चाहिए जो सब लोग समझते हों। देश में हिंदी भाषा को प्रचारित, प्रसारित तथा लगातार संशोधित करना और उसके साहित्य को लगातार समृद्ध करना हमारा राष्ट्रीय दायित्व है।

इससे पहले उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पूरे देश की एक भाषा होना बहुत जरूरी है जिससे विश्व में देश की पहचान बने। उन्होंने लिखा,‘‘भारत विभिन्न भाषाओं का देश है और हर भाषा का अपना महत्व है परन्तु पूरे देश की एक भाषा होना अत्यंत आवश्यक है, जो विश्व में भारत की पहचान बने। आज देश को एकता की डोर में बाँधने का काम अगर कोई एक भाषा कर सकती है तो वो सर्वाधिक बोले जाने वाली हिंदी भाषा ही है।’’ एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा ‘‘आज हिंदी दिवस के अवसर पर मैं देश के सभी नागरिकों से अपील करता हूँ कि हम अपनी-अपनी मातृभाषा के प्रयोग को बढ़ाएं और साथ में हिंदी भाषा का भी प्रयोग कर देश की एक भाषा के पूज्य बापू और लौह पुरुष सरदार पटेल के स्वप्प्न को साकार करने में योगदान दें।’’ 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »