29 Mar 2024, 19:52:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मेघालय और पूर्वी राजस्थान में तेज बारिश के आसार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 14 2019 7:19PM | Updated Date: Sep 14 2019 7:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। मेघालय और पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर अगले 24 घंटे के दौरान तेज से बहुत तेज और अतिवृष्टि का अनुमान है। असम, पश्चिम मध्य प्रदेश और गुजरात में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। इसके साथ ही अंडमान निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र, सिक्किम, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और कराईकल में तेज बारिश होने का अनुमान है।

असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल में पर्वतीय इलाके, सिक्किम, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश,उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और तटीय कर्नाटक में अलग-अलग  स्थानों पर कल  20Þ 30 बजे से आज सुबज 08Þ 30 बजे तक तेज हवा और गरज के साथ बारिश हुयी। पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश और गुजरात मे दक्षिण पश्चिम मानसून अति सक्रिय रहा जबकि कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु और तटीय कर्नाटक पर सक्रिय रहा। जम्मू-कश्मीर, पश्चिम राजस्थान और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में मानसून कमजोर रहा।

पिछले 24 घंटे के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, सिक्किम, बिहार, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, कोंकण, गोवा, तटीय केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप में अधिकतर स्थानों पर तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र और तमिलनाडु में कई स्थानों पर बारिश हुयी। गांगेय पश्चिम बंगाल, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल और लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर तथा ओडिशा, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, सौराष्ट्र, कच्छ, रायलसीमा, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़े। पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »