26 Apr 2024, 03:07:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नागिन डांस करते-करते युवक की हो गई मौत, मच गया हड़कंप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 14 2019 3:13PM | Updated Date: Sep 14 2019 3:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के कान्हीवाड़ा थाना अंतर्गत ग्राम कटिया में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक युवक की गणेश विसर्जन के बाद पूजा पंडाल में नाचने के दौरान अचानक मौत हो गई। पंडाल में अचानक हुई युवक की मौत से हड़कंप मच गया, वहां मौजूद लोगों ने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी।
 
कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र के कटिया गांव में गुरुवार रात 10 बजे नागिन डांस करने के दौरान सिर के बल गिरे एक शख्स की मौत हो गई। डॉक्टर के मुताबिक ब्रेन हेंम्रेज से उसकी मौत हुई है। इस मामले में कोई शिकायत या शंका न होने पर पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है। शुक्रवार शाम सोशल मीडिया में कटिया निवासी गुरुचरण पिता राजकुमार ठाकुर (30) की नागिन डांस करते हुए मौत होने का वीडियो वायरल हुआ था। इस वायरल वीडियो की सत्यता जानने कान्हीवाड़ा थाना प्रभारी दिलीप पंचेश्वर से बात की गई तब मामला स्पष्ट हुआ।
 
कान्हीवाड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि उनके पास भी यह वीडियो आया था। जब जांच की गई तो पता चला कि कटिया गांव में गणेश उत्सव के दौरान गुरुवार दोपहर प्रतिमा का विसर्जन करने के बाद रात 10 बजे डांस का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। डांस करने का शौकीन गुरुचरण यहां नागिन डांस कर रहा था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »