29 Mar 2024, 10:40:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पुलिस को चकमा देने के लिए SP नेता बना दूल्हा - कार्यकर्ता बने बाराती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 14 2019 3:12PM | Updated Date: Sep 14 2019 3:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। सपा मुखिया अखिलेश यादव के रामपुर दौरे को लेकर दिन भर प्रशासन अलर्ट रहा। इस बीच पुलिस को चकमा देने के लिए इन दिनों समाजवादी पार्टी के एक नेता दूल्हा बने घूम रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को आज़म खान के समर्थन के लिए सपा के संभल के जिलाध्यक्ष फिरोज खां फिल्मी अंदाज में पुलिस को चकमा देकर रामपुर पहुंच गए। इसकी तस्वीर सामने आई है जिसमें फिरोज खां दूल्हे के लिबास में नजर आ रहे हैं। फिरोज खां एक तरफ दूल्हा बने थे, वहीं सपा कार्यकर्ता बाराती के रूप में नजर आए। बता दें कि अखिलेश यादव ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को आज़म के समर्थन में रामपुर पहुंचने का निर्देश दिया था। 
 
आज़म खान के समर्थन में अखिलेश यादव को कार्यक्रम करने की प्रशासन की ओर से अनुमति नहीं मिली थी। लेकिन सपा के कुछ नेताओं ने किसी भी हाल में रामपुर पहुंचने का निश्चय किया और वो ऐसा करने में कामयाब भी रहे। वहीं पुलिस कोने-कोने पर सुरक्षा और निगरानी कर रही थी। साथ ही तलाशी भी ले रही थी लेकिन सपा नेता फिल्मी अंदाज में इससे बच निकले। सपा कार्यकर्ता अखिलेश यादव के दो दिन के रामपुर दौरे को सफल बनाने में जुटे हैं। पूरे मंडल से कई नेता और सपा कार्यकर्ता इस काम के लिए यहां पहुंच रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »