29 Mar 2024, 00:27:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

52 साल के इस बूढ़े रिक्शेवाले पर फिदा हुईं 3000 लड़कियां

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 14 2019 12:44PM | Updated Date: Sep 14 2019 12:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। बरेली के रहने वाले जावेद नामक इस रिक्शेवाले ने फेसबुक पर आईपीएस नूरूल हसन नामक आईडी बनाई। इसके बाद करीब 3 हजार लड़कियां से फेसबुक पर ही दोस्ती की। मामला तब खुला जब बरेली के इज्जतनगर थाने में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई और वह पुलिस के हत्‍थे चढ़ा। 
 
दरअसल बरेली के रामपुर गार्डन की रहने वाली अंजुम खां ने 15 दिन पहले डीआईजी से गुहार लगाई थी। आरोप था कि महाराष्ट्र में अवध में तैनात आईपीएस नूरुल हसन ने फेसबुक र उनके साथ अश्लील चैटिंग की। डीआईजी ने मामले की जांच कराई तो पता लगा कि दिल्ली में दरियागंज का रहने वाला रिक्शा चालक जावेद आईपीएस नूरूल हसन की फोटो लगाकर फेसबुक पर युवती से चैटिंग कर रहा था। उसने अपने बेटे हमजा के नाम से आईडी बना रखी थी।
 
उत्तर प्रदेश के बरेली के इज्जतनगर थाने में पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो जावेद उखड़ गया। उसने जो कुछ बताया उसे सुनकर पुलिस वाले भी सन्‍न रह गए। जावेद के मुताबिक फेसबुक पर दोस्ती के बाद मुंबई से लेकर बरेली तक दर्जनों लड़कियों ने उसे शादी के प्रस्ताव भेजे।
 
जावेद थोड़ी बहुत अंग्रेजी जानता है. आईपीएस के भौकाल में लड़कियां भी झांसे में आ गईं। फेसबुक पर जुड़ी लड़कियां उसे न्यूड तस्वीरें भेजने लगीं। पुलिस को जावेद ने कई लड़कियों की फोटो और चैटिंग भी दिखाई। जावेद को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। फेसबुक पर लड़कियों से दोस्‍ती के बाद जावेद का काफी समय चैटिंग में व्‍यतीत होने लगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »