19 Apr 2024, 06:18:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राबड़ी के घर से रोते हुए निकलीं तेज प्रताप की पत्नी - आखिर क्या है मामला?

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 14 2019 12:03PM | Updated Date: Sep 14 2019 12:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय की एक तस्‍वीरें सामने आई है। इस तस्‍वीर को लेकर कई सवाल सामने आ रहे हैं। इस तस्‍वीर में राबड़ी की बहू ऐश्वर्या राय अपने ससुराल से शुक्रवार को दिन में रोते हुए निकली। राबड़ी आवास से ऐश्वर्या के रोते हुए निकलने को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। 
 
घर से निकलने के बाद ऐश्वर्या अपने पिता चंद्रिका राय की गाड़ी में बैठ कर रवाना हो गई। तस्वीरों में यह साफ प्रतीत हो रहा है कि ऐश्वर्या राय परेशान हैं और उनकी आंखों में आंसू हैं। साथ ही घर से बाहर निकलते समय ना तो उनके साथ ससुराल का कोई सदस्य था और ना ही उन्हें छोड़ने के लिए कोई बाहर तक आया। सुरक्षा कर्मी भी उनके साथ नहीं थे।
 
गौरतलब है कि पत्नी ऐश्वर्या के खिलाफ तलाक की अर्जी दाखिल करने के बाद तेजप्रताप यादव राबड़ी आवास में नहीं रह रहे हैं। वह स्टैंड रोड स्थित अपने सरकारी आवास में रह रहे हैं। ऐसे में यह चर्चा जोरों पर है कि आखिर ऐश्वर्या रोते हुए क्यों निकलीं?
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »