18 Apr 2024, 06:30:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

स्मार्टफोन पर हिन्दी में लेखन का चलन बढ़ा: मॉमस्प्रेसो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 14 2019 12:11AM | Updated Date: Sep 14 2019 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में स्मार्टफोन के उपयोग में बढोतरी होने के साथ ही क्षेत्रीय भाषाओं में इसके उपयोग तेजी आयी है और अब लोग विशेषकर घरेलू महिलायें इसके माध्यम से ब्लॉग लिख रही है और उनके पाठकों की संख्या में तेजी से बढोतरी भी हो रही है। महिलाओं के लिए यूजर जनरेटेड कंटेंट प्लेटफार्म मॉमस्प्रेसो ने अपने 12,000 से ज्यादा ब्लॉगरों के डेटा का विश्लेषण कर हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में एक रिपोर्ट जारी की जिसमें यह बात कही गयी है। इसमें कहा गया है कि हिन्दी ब्लॉग ने हर महीने पांच करोड़ से ज्यादा पेज व्यू के साथ रिकॉर्ड तेजी देखी गयी है। इसमें से 95 प्रतिशत पेज व्यू मोबाइल पर की गयी है। हिन्दी पेज व्यू अंग्रेजी से ज्यादा हो गए हैं और इस समय यह कुल पेज व्यू का 50 प्रतिशत है।

मॉमस्प्रेसो ने कहा कि पेल्टफॉर्म पर हिन्दी में लेखन की सूची मुख्य रूप से उन शहरों की महिलाओं ने तैयार की है, जिनकी तुलनात्मक रूप से भागीदारी कम रही है। इनमें पटना, आगरा, लखनऊ, शिमला, भुवनेश्वर और इंदौर शामिल है। 75 प्रतिशत हिन्दी ब्लॉग को मॉमस्प्रेसो मोबाइल ऐप के जरिये लिखा गया है, जबकि अंग्रेजी में ऐसा नहीं है। 60 प्रतिशत ब्लॉगर अभी भी ब्लॉग लिखने के लिए डेस्कटॉप को ही प्राथमिकता देते हैं। मोबाइल ऐप पर बने हिन्दी ब्लॉग में से 93 प्रतिशत एंड्रायड फोन पर बने हैं। प्लेटफार्म पर इस समय 4000 हिन्दी ब्लॉगर हैं, जिन्होंने अब तक 42,000 ब्लॉग बनाए हैं। हर महीने करीब 3100 ब्लॉग जोड़े जा रहे हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »