19 Apr 2024, 10:25:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पुलिस ने 2 बकरियों को किया 'गिरफ्तार' - ये है बड़ी वजह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 13 2019 1:34PM | Updated Date: Sep 13 2019 1:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हैदराबाद। तेलंगाना के करीमनगर क्षेत्र के हुज़ूराबाद से एक अजीब मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने दो दो बकरियों को गिरफ्तार किया है। खबर के अनुसार आरोप है कि बकरियों ने तेलंगाना सरकार के हरित अभियान के तहत लगाए गए पौधों को खा लिया। हालांकि, पुलिस ने बकरियों के मालिक पर एक हजार का जुर्माना लगाने के बाद इन्हें छोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि बकरियां उन पौधों के लिए संकट बन गईं जिसे 'सेव द ट्रीज' नाम के एक एनजीओ ने लगाया था।
 
”सेव द ट्रीज” नाम के एक एनजीओ ने जंगली बादाम के लगभग 980 पौधों को कई जगहों जैसे ऑफिस और हॉस्पिटल के आसपास लगाया था। यह बकरियां उन पौधों के लिए संकट बन गयीं और अब तक लगभग 250 पौधे खा चुकी हैं। इस मामले को लेकर एनजीओ कई बार पुलिस के पास शिकायत दर्ज़ करा चुका है।
 
सेव द ट्रीज के एक कार्यकर्त्ता क़यासा विक्रांत ने बताया कि ”हमने स्कूलों, अस्पतालों और पुलिस स्टेशन के आसपास अपने पैसों से खरीद कर जंगली बादाम के करीब 980 पौधे लगाए थे। इन पौधों को बकरियों ने खा लिया। बकरियों के मालिक दोरनकोंडा राजा जो कुम्मरिवाड़ा के रहने वाले हैं, पुलिस ने उन्हें हजार रुपए का हर्जाना भरने को कहा है और बकरियों को छोड़ दिया है। पुलिस ने राजा को सलाह दी है कि वे इन बकरियों को शहर के बाहरी हिस्सों में चराए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »