23 Apr 2024, 23:03:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

ट्रंप और मून संरा महासभा से इतर करेंगे मुलाकात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 13 2019 12:35PM | Updated Date: Sep 13 2019 12:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन इस महीने के आखिर में आयोजित किये जा रहे संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र से इतर मुलाकात करेंगे। दक्षिण कोरिया मीडिया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। संयुक्त राष्ट्र महासभा का 74वां सत्र 17 से 30 सितंबर तक न्यूयॉर्क में होगा। स्थानीय मीडिया ने राष्ट्रपति की प्रवक्ता मिन-जुंग के हवाले से बताया कि मून 22 से 26 सितंबर के बीच न्यूयॉर्क यात्रा पर रहेंगे और इसी दौरान ट्रंप के साथ उनकी बैठक होगी।

 

उन्होंने बताया कि दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने इस बैठक के विवरण और कार्यक्रम को लेकर चर्चा की है। यात्रा के दौरान मून 24 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और कुछ विदेशी नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। दक्षिण कोरिया और अमेरिका कोरियाई प्रायद्वीप को परमाणु हथियार मुक्त बनाने के लिये सक्रिय सहयोग में शामिल हैं। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की पिछले वर्ष मून और ट्रम्प के साथ हुई बैठक के बाद इस सहयोग को बढ़ावा मिला है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »