28 Mar 2024, 19:40:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

फरार चल रहे बाहुबली विधायक अनंत कुमार ने कोर्ट में किया सरेंडर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 23 2019 3:34PM | Updated Date: Aug 23 2019 3:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। 17 अगस्त से ही फरार चल रहे बिहार पुलिस मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने शुक्रवार को दिल्ली की साकेत कोर्ट में किया सरेंडर कर दिया है। बिहार के कोर्ट में अनंत सिंह के सरेंडर की अफवाह गुरुवार को ही सामने आयी थी, जिसके बाद अनंत सिंह ने बिहार के किसी कोर्ट को छोड़कर दिल्ली के साकेत कोर्ट को चुना और शुक्रवार की दोपहर बाद अचानक कोर्ट पहुंचे और सरेंडर कर दिया। अब उसके बाद प्रक्रिया के तहत उन्हें न्यायिक हिरासत में लिया जाएगा।
 
सूत्रों की मानें तो विधायक के कानूनी सलाहकारों ने भी उन्हें जल्द सरेंडर करने की सलाह दी थी। विधायक के सरेंडर करने को लेकर यहां बिहार पुलिस अलर्ट रही, गिरफ्तारी के लिए बाढ़ से लेकर पटना कोर्ट के बाहर तक पुलिस नजर रख रही थी लेकिन वे दिल्ली के साकेत कोर्ट सरेंडर करने पहुंच गए। अब न्यायिक प्रक्रिया के पूरा होने के बाद दिल्ली से ही बिहार पुलिस उन्हें लेकर वापस लौटेगी। अनंत सिंह 17 अगस्त से ही फरार चल रहे थे। विधायक के पैतृक गांव नदवां में AK-47 और 2 हैंड ग्रेनेड मिलने के बाद UAPA एक्ट के तहत बाढ़ थाने में FIR दर्ज की गई थी। इस मामले में पुलिस लगातार उन्हें तलाश रही थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »