18 Apr 2024, 16:21:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

उत्तरकाशी में बादल फटने से भारी तबाही - जान बचाने के लिए जंगल में भागे लोग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 19 2019 2:47PM | Updated Date: Aug 19 2019 2:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देहरादून। देश के कई राज्योंर में भारी बारिश ने तबाही मचाई हुई है। इस बीच उत्तरकाशी में बादल फटने से भारी तबाही होने के आशंका है। जान बचाने के लिए लोग जंगल की तरफ भागे। आराकोट, मॉकुड़ी और टिकोची में बड़ा नुकसान हुआ है।  आराकोट में बादल फटने से एक घर के बहने की सूचना है। घर मे मौजूद दो लोगों के भी पानी में बहने की सूचना है।
 
तीनो गांव हिमाचल से लगे हुए हैं। तीनों गांव को जोड़ने वाली सड़क भी बादल फटने से बह गई है। एसपी उत्तरकाशी पंकज भट्ट ने दी जानकारी। आपदा प्रबंधन की टीमें रवाना हो गई हैं। जान बचाने के लिए कई लोग जंगलों की तरफ भागे। प्रशासन के मुताबिक भारी बारिश के कारण अभी तक 5 लोग लापता हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »