19 Apr 2024, 19:21:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सीजफायर उल्‍लंघन : पाक को मुंहतोड़ जवाब, भारतीय सेना ने तबाह की चौकी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 17 2019 5:15PM | Updated Date: Aug 17 2019 5:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने फिर संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए शनिवार को जम्मू कश्मीर में राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की। गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया। वहीं भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है। भारतीय सेना ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर के नौशेरा के पास सीमापार एक पाकिस्तानी पोस्ट को तबाह कर दिया। इस चौकी को तबाह करने से पाक को काफी नुकसान होने की खबर है। 
 
रक्षा प्रवक्ता के मुताबिक सुबह करीब साढ़े छह बजे पाकिस्तानी सैनिकों ने नौशेरा सेक्टर में छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे। जवाबी कार्रवाई में भारतीय सैनिकों ने भी गोलियां चलायी। उन्होंने बताया कि गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया , जिसकी पहचान देहरादून निवासी लांस नायक संदीप थापा (35) के रूप में की गयी है। शहीद संदीप थापा देहरादून के रहने वाले थे। रविवार को सैन्य सम्मान के साथ उनका पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचाया जाएगा। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक गोलीबारी जारी थी। उल्लेखनीय है कि गत 29 जुलाई के बाद से पाकिस्तान द्वारा किया गया यह छठां संघर्ष विराम उल्लंघन है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »