25 Apr 2024, 04:05:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

गेम खेलते-खेलते बेटे ने किया बाप के अफेयर का खुलासा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2019 1:16AM | Updated Date: Jul 21 2019 1:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। एक पिता के लिए एक अजीब स्थिति खड़ी हो गई जब उसके टीनएज बेटे को उसके मोबाइल पर गेम खेलते हुए उनके लव अफेयर के बारे में पता चल गया। यह मामला तब सामने आया जब बेटा मोबाइल पर गेम खेल रहा था और उसने अचानक एक महिला के साथ अपने पिता की ऑडियो क्लिप सुन ली। बाद में बेटे ने इस बारे में अपनी मां को जानकारी दी। महिला ने अब अपने पति के खिलाफ पुलिस से गुहार लगाई है। महिला ने अपने पति पर उसके 'एक्स्ट्रा मेरिटस' के बारे में सवाल करने के लिए मारपीट करने का भी आरोप लगाया।
 
रिपोर्ट के मुताबिक, बानाशंकरी 3 स्टेज की रहने वाली 39 साल की महिला ने कहा कि उसके पति नागराजू ने उसके साथ मारपीट की, जब उसने इस मामले के बारे में उससे बात की। महिला ने सीके अचुकट्टा पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसके पति ने न केवल उसके साथ मारपीट की बल्कि परिवार के अन्य सदस्यों के साथ इस बारे में बात करने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। घटनाओं का खुलासा तब हुआ जब बेटा मोबाइल पर गेम खेल रहा था और गलती से महिला और उसके पिता के बीच फोन रिकॉर्डर और व्हाट्सएप मैसेज खुल गए। व्हाट्सएप चैट में कथित तौर पर दोनों के बीच अश्लील मैसेजेस भी हुए। लड़के ने तुरंत अपनी मां को ऑडियो और मैसेज दिखाए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »