19 Apr 2024, 14:01:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जम्मू कश्मीर जल्द ‘आतंकवाद मुक्त’ हो जाएगा: राजनाथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2019 12:37AM | Updated Date: Jul 21 2019 12:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि जम्मू कश्मीर जल्द ‘आतंकवाद मुक्त’ हो जाएगा। सिंह ने उझ पुल को राष्ट्र को समर्पित करने के बाद कठुआ में संवाददाताओं से कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर जल्द ‘आतंकवाद मुक्त’ हो जाएगा और न केवल भारत बल्कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने भी आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ने के लिए हाथ मिलाया है।’’ सिंह के साथ प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह भी मौजूद रहे। रक्षा मंत्री ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में जम्मू कश्मीर के अलावा आतंकवाद एक वैश्विक चिंता का विषय है और वे सभी देश जो आतंकवाद से पीड़ति है एकजुट होकर इसके खिलाफ लड़ने के लिए तैयार हैं। उन्होंने 1999 के कारगिल युद्ध में सेना के जवानों के बलिदान के लिए उन्हें सलाम किया और सेना की वीरता की सराहना भी की।

इससे पहले सिंह ने सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए पाकिस्तानी समर्थकों पर हमला बोला और कहा, ‘‘बच्चों से जबरन आजादी के नारे लगवाये जा रहे है और उनका अपने फायदे के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। ’’ केन्द्रीय मंत्री ने अलगाववादियों की भी आलोचना की और कहा कि वे बच्चों को पथराव करने के लिए इस्तेमाल कर रहे है। उन्होंने कहा, ‘‘अलगाववादी नेताओं के बच्चे विदेश में पढ़ाई कर रहे हैं लेकिन हमारी आने वाली पीढ़ियों के बच्चों को पथराव करने की घटनाओं में लिप्त कर उनके भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं।’’ उन्होने सवाल किया कि ‘‘आप किस तरह की आजादी चाहते हैं, क्या आप वैसी आजादी चाहते हैं जैसी पाकिस्तान में है।’’ उन्होंने कहा ‘‘मैं चाहता हूँ जम्मू कश्मीर फिर से धरती का स्वर्ग बने और यह पूरे विश्व में पर्यटकों के लिए सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थल बने।’’ सिंह ने कहा ‘‘कश्मीर का मुद्दा हमारे ध्यान में है और यह बातचीत से नहीं सुलझा तो हम जानते है कि इस मद्दे को कैसे सुलझाया जाए और इस धरा पर कोई भी हमें ऐसा करने से नहीं रोक सकता।’’

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »