29 Mar 2024, 11:00:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सरकार ने बदले MP-बिहार समेत 6 राज्यों के राज्यपाल - आनंदीबेन पटेल होंगी...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2019 4:08PM | Updated Date: Jul 20 2019 4:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत देश के 6 राज्यों के राज्यपाल बदल दिए गए हैं। अब उत्तर प्रदेश में रामनाईक की जगह आनंदीबेन को राज्यपाल बनाया गया है। इससे पहले, वे मध्य प्रदेश की राज्यपाल थी। वहीं, बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन को मध्य प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। जबकि बिहार के राज्यपाल अब फागु चौहान होंगे। 
 
बदले गए ये 6 राज्यपाल
- आनंदीबेन पटेल जो मध्य प्रदेश की राज्यपाल थीं, अब उन्हें उत्तर प्रदेश की राज्यपाल बनाया गया है। 
- जगदीप धनकर को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल बनाया गया है। इससे पहले केशरीनाथ त्रिपाठी बंगाल के राज्यपाल थे। 
- कप्तान सिंह सौलंकी की जगह अब रमेश बेस को त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। 
- लालाजी टंडन जो बिहार के राज्यपाल थे, अब उन्हें मध्य प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। 
- फागु चौहान को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है। 
- वहीं नागालैंड में आर.एन रवी को राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इससे पहले पद्मनाथ बालकृष्ण आचार्य यहां के राज्यपाल थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »