29 Mar 2024, 18:09:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मॉब लिंचिंग पर आजम खान ने दिया ऐसा बयान - खड़ा हो सकता है विवाद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2019 3:53PM | Updated Date: Jul 20 2019 3:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान ने भी अपना बयान दिया है। हालांकि उनके बयान के बाद विवाद फिर खड़ा हो सकता है। उन्होंने मॉब लिंचिंग की आलोचना करते हुए इसे देश बंटवारे के वक्त मुसलमानों के पाकिस्तान न जाने से जोड़ा है। 
आजम खान ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'मॉब लिंचिंग की सजा मुसलमान वर्ष 1947 के बाद से ही पा रहे हैं। चाहे कुछ भी हो जाए, मुसलमान इसका सामना करेंगे। अब सजा तो भुगतेंगे। हमारे पूर्वज पाकिस्‍तान क्‍यों नहीं गए? यह मौलाना आजाद, जवाहर लाल नेहरू, सरदार पटेल और बापू से पूछिए। उन्‍होंने मुसलमानों से वादे किए थे। हम बंटवारे के हिस्‍सेदार नहीं थे, लेकिन हमें बंटवारे की सजा मिल रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »