19 Apr 2024, 04:55:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सबसे हल्की बुलेट प्रूफ जैकेट ‘भाभा कवच’ लांच

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2019 12:28AM | Updated Date: Jul 20 2019 12:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश की सबसे हल्की बुलेट प्रूफ जैकेट ‘भाभा कवच’ आज यहां अंतर्राष्ट्रीय पुलिस प्रदर्शनी में लांच की गयी। सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम मिश्र धातु निगम लिमिटेड (मिधानी) और आर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड द्वारा बनायी गयी यह अत्याधुनिक बुलेट प्रूफ जैकेट ए के -47 रायफल, 5.56 इंसास , एसएलआर तथा 7.62एमएम की रायफल से दागी गयी गोली को भी झेलने में सक्षम है।

इस जैकेट की सबसे बड़ी विशेषता है कि यह गृह मंत्रालय द्वारा निर्धारित वजन से आधा किलो कम है और व्यक्ति को चारों ओर से रक्षा प्रदान करती है। इसका वजन केवल 9.2 किलो है और यह देश की सशस्त्र सेनाओं के लिए बहुत उपयोगी साबित होगी। अंतर्राष्ट्रीय पुलिस प्रदर्शनी आज से यहां प्रगति मैदान में शुरू हुई। सिंगापुर , इजरायल, कोरिया, ताइवान, चीन, ब्रिटेन, अमेरिका , मलेशिया, जर्मनी , आस्ट्रेलिया  और पोलैंड तथा अन्य देशों की हथियार बनाने वाली कंपनियों ने प्रदर्शनी में अपने हथियार तथा प्रौद्योगिकी का प्रदर्शन किया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »