19 Apr 2024, 13:48:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

वैश्विक भूख सूचकांक में भारत 103 वें नम्बर पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2019 4:25PM | Updated Date: Jul 19 2019 4:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत वैश्विक भूख सूचकांक में 119 देशों में से 103 वें स्थान पर है। ग्रामीण विकास मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने आज राज्यसभा में लिखित जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी के अनुसार , वेल्थहंगर हिल्फे एंड कंसर्न वर्ल्डवाइड’’ द्वारा तैयार वैश्विक भूख सूचकांक में 103 वें स्थान पर है।
 
एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत अनुसूचित जाति श्रमदिवसों पर किया गया व्यय निरंतर बढ रहा है। वर्ष 2015-16 में अनुसूचित जाति श्रमदिवस पर 8075 करोड़ रूपये और वर्ष 2018-19  में 9934 करोड़ रूपये का व्यय हुआ। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत वर्ष 2015-16 में कार्यों की कुल संख्या 123.12 लाख थी जो वित्तीय वर्ष 2018-19 में बढकर 204.4 लाख थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »