19 Apr 2024, 12:32:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

ED की बड़ी कार्रवाई - दिल्ली एयरपोर्ट से मंसूर खान को किया गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2019 2:13PM | Updated Date: Jul 19 2019 2:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। करोड़ों की धोखाधड़ी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और एसआईटी ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए शुक्रवार को आईएमए के संस्थापक मंसूर खान को संयुक्त अरब अमीरात से यहां आने के तुरंत बाद ही गिरफ्तार कर लिया। एक ईडी अधिकारी ने बताया कि खान एक महीने से फरार था।
 
अधिकारी ने कहा, ‘उसने कल (गुरुवार) एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उसने दावा किया था कि वह 24 घंटों में भारत वापस आएगा। जब वह इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा, तब लुकआउट नोटिस के आधार पर हमने उसे गिरफ्तार कर लिया।’इससे मामले की चल रही जांच और हजारों निवेशकों के पैसे वापस होने के प्रयास में आसानी होगी। खान पर बेंगलुरु में करोड़ों की वित्तीय धोखाधड़ी करने का आरोप है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »