25 Apr 2024, 20:02:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

प्रो. रब्बानी फैलो ऑफ रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियन लंदन से विभूषित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2019 2:01AM | Updated Date: Jul 19 2019 2:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से संबद्ध जवाहर लाल नेहरू मेडीकल कॉलेज के हृदयरोग केन्द्र में वरिष्ठ चिकित्सक प्रोफेसर एमयू रब्बानी को हृदयरोग जगत के प्रतिष्ठित सम्मान फैलो ऑफ रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियन लंदन (एफआरसीपी) से विभूषित किया गया है। प्रोफेसर रब्बानी को यह सम्मान हाल में लंदन में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियन्स के अध्यक्ष प्रोफेसर एन्ड्रयू गोडार्ड द्वारा प्रदान किया गया। हृदय रोग के क्षेत्र में जिन चिकित्सकों का उल्लेखनीय कार्य होता है, उन्हें रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशयन सम्मान स्वरूप अपने फैलो के रूप में चयनित करती है।

प्रो.रब्बानी को हृदयरोग क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान पर यह सम्मान प्रदान किया गया। प्रोफेसर रब्बानी को फैलो ऑफ अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियालोजी, यूरोपियन सोसाइटी ऑफ कार्डियालोजी तथा कार्डियोलोजी सोसाइटी ऑफ इंडिया का फैलो होने का भी गौरव प्राप्त है। वह कार्डियोलोजी सोसाइटी ऑफ इंडिया के यूपी चैप्टर के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनके द्वारा वर्ष 2004 में कार्डियोलोजी सेंटर में इको, टीएमटी व पेसिंग की सुविधायें प्रारंभ हुई और कैथलैब की स्थापना में उनकी अग्रणी भूमिका रही। उनके शोध पत्र महत्वपूर्ण राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय जर्नल्स में प्रकाशित होते रहते हैं तथा उन्होंने इलैक्ट्रोकार्डियोग्राफी पर एक पुस्तक भी लिखी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »