28 Mar 2024, 19:40:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्ली। गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जी.एस.टी.) के तहत कर धोखाधड़ी के संबंध में एक सवाल के जवाब में वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि 2018-19 में 7,368 मामलों में 37,946.41 करोड़ रुपए की कर धोखाधड़ी (टैक्स फ्रॉड) का पता चला। सरकार के आंकड़ों से पता चला है कि 1 जुलाई, 2017 से लेकर रोलआऊट के बाद से कर अधिकारियों द्वारा 45,682.83 करोड़ रुपए के कुल 9,385 मामले जी.एस.टी. के तहत कर अधिकारियों द्वारा पता लगाए गए हैं। इसमें से 1,593 कर धोखाधड़ी के मामले हैं, जिनमें 6,520.40 करोड़ रुपए की राशि का पता लगाया गया है, जो इस वित्त वर्ष के पहले 3 महीनों में अप्रैल-जून में हुई है।

2018-19 में 7,368 धोखाधड़ी के मामले- जी.एस.टी. के तहत कर धोखाधड़ी के संबंध में एक सवाल के जवाब में वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि 2018-19 में 7,368 मामलों में 37,946.41 करोड़ रुपए की कर धोखाधड़ी का पता चला। ठाकुर ने अपने लिखित जवाब में कहा, ‘2018-19 में नकली चालान जारी करने से कर क्रैडिट लाभ के 11,251 करोड़ रुपए के कर के मामलों का पता चला और चालू वित्त वर्ष के अप्रैल-जून में 2,805 करोड़ रुपए थे।’
 
धोखाधड़ी को रोकने के लिए सरकार ने किए कई उपाय- 12.67 करोड़ रुपए की राशि वाले जी.एस.टी. कार्यान्वयन (जुलाई 2017 से मार्च 2018) के पहले वर्ष में सैंट्रल जी.एस.टी. फॉर्मेशन द्वारा फर्जी चालान द्वारा कर क्रैडिट के लाभ उठाने के केवल 5 मामलों का पता चला था और 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया था। ठाकुर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि सरकार ने इस प्रकार की धोखाधड़ी को रोकने के लिए कई उपाय किए हैं। सी.बी.आई.सी. इस प्रकार की गतिविधियों पर जांच और आवश्यक कार्रवाई करने के लिए संवेदनशील है। डाटा एंड एनालिसिस एंड रिस्क मैनेजमैंट में लगे केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सी.बी.आई.सी.) के भीतर एक विशेष निदेशालय इस संबंधी खुफिया रिपोर्टों की जांच में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से जी.एस.टी. की चोरी और फ्रॉड के केसों का श्रेय लेने के लिए सी.बी.आई.सी. काम कर रहा है।
 
नकली चालान के 1,620 मामले- 2018-19 में नकली चालान के 1,620 मामलों में 11,251.23 करोड़ रुपए का पता लगाया गया और 154 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। 2019-20 के अप्रैल-जून के बीच नकली चालान के 666 मामलों का पता चला और इसमें शामिल राशि 2,804.98 करोड़ रुपए थी। कुल 41 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। जी.एस.टी. रोलआऊट के बाद कर धोखाधड़ी के मामलों पर एक प्रश्न के उत्तर में ठाकुर ने कहा कि 2017-18 की जुलाई-मार्च अवधि के बीच 1,216 करोड़ रुपए के 424 मामले पाए गए। 2018-19 में 37,946.41 करोड़ रुपए के अन्य 7,368 मामलों का पता लगाया गया और 2019-20 के अप्रैल-जून में 6,520.40 करोड़ रुपए के 1,593 मामलों का पता चला।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »