29 Mar 2024, 16:09:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी ने मुंबई में इमारत ढहने से लोगों की मौत पर शोक जताया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 16 2019 7:47PM | Updated Date: Jul 16 2019 7:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई के डोंगरी इलाके में मंगलवार को इमारत ढहने से हुई लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मुंबई के डोंगरी क्षेत्र में इमारत ढहने की घटना से व्यथित हूं। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं।’’ उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और स्थानीय प्रशासन राहत एवं बचाव अभियान चला रहा है तथा जरूरतमंदों की मदद कर रहा है। गौरतलब है कि डोंगरी इलाके में 100 वर्ष पुरानी इमारत ढहने से कई लोगों की मौत की सूचना है और कई लोग मलबे में फंसे हुए हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »