28 Mar 2024, 15:50:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कमलनाथ सरकार को गिराने की कोशिश की तो BJP के तीन टुकड़े कर देंगे : आरिफ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 16 2019 3:10PM | Updated Date: Jul 16 2019 3:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। सीहोर के प्रभारी मंत्री आरिफ अकील ने सोमवार को एक विवादित बयान दिया है। एक सवाल पर जब उनसे पूछा गया कि मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार गिर सकती है तो इस बात पर अकील बोले कि कमलनाथ सरकार को गिरा दे, ऐसा कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ है। अगर ज्यादा गड़बड़ करेंगे तो बीजेपी के तीन टुकड़े हम कर देंगे। प्रभारी मंत्री के इस बयान के बाद एक बार फिर से जिले सहित प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। 
 
भाजपा इसे कांग्रेस के वरिष्ठ मंत्री का बड़बोलापन बता रही है। असल में, सोमवार को मंत्री आरिफ अकील जनसुनवाई में पहुंचे थे, इसके बाद उन्होंने मीडिया से कहा- कमलनाथ को हटाने वाला कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ। जो जैसा है वैसा ही रहेगा। यदि भाजपा ने ज्यादा गड़बड़ की तो भाजपा के तीन टुकड़े कर देंगे।
 
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार को गिराने की अटकलें सिर्फ और सिर्फ अटकलें हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और रहेगी। आरिफ अकील ने कहा कि आगे भी मध्यप्रदेश में कांग्रेस की ही सरकार रहेगी। इससे पहले समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »