20 Apr 2024, 21:21:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कई राज्यों में बाढ़ - असम-बिहार में 45 की मौत, यूपी-महाराष्ट्र में अलर्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 16 2019 1:06PM | Updated Date: Jul 16 2019 1:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। देश के कई राज्‍यों में बारिश ने काफी तबाही मचा रखी है। इस तरफ जहां कई राज्‍यों में मानूसन का इंतजार है वहीं कई राज्‍यों में बारिश का हाहाकार है। बिहार और असम और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात है। बिहार और असम में अब तक 45 लोगों की मौत हो चुकी है। 
 
करीब 70 लाख लोग इस बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि 16 जुलाई को भी देश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। इससे यूपी और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में बाढ़ का खतरा और बढ़ सकता है। बता दें कि महाराष्ट्र के पालघर और ठाणे में नदी किनारे स्थित 75 गांवों को अलर्ट पर रखा गया है। दरअसल दो बड़े बांधों में जलस्तर ऊपर आने के चलते ऐसा किया गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »