29 Mar 2024, 03:06:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मां के साथ सो रही 6 साल की बच्ची को अगवा कर रेप - फिर पत्थर से...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 16 2019 12:50PM | Updated Date: Jul 16 2019 12:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली के जनकपुरी इलाके से एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां अपनी मां के साथ घर में सो रही एक 5 साल की मासूम का एक रिक्शा चालक ने अपहरण कर उसके साथ रेप किया। आरोपी रिक्शा चालक ने रेप के बाद बच्ची के सिर को पत्थर से कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। लेकिन इसी दौरान बच्ची को ढूंढ रहे लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।
 
लोगों ने खून से लथपथ बच्ची को उठाया और मामले की सूचना पुलिस को दी। लोगों ने आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई की। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जनकपुरी थाना पुलिस ने भीड़ से आरोपी को बचाकर गिरफ्तार कर लिया और बच्ची को डीडीयू अस्पताल पहुंचाया। जहां बच्ची की स्थिती गंभीर होने के चलते उसे सफदरजंग अस्पताल में रैफर कर दिया। जहां बच्ची आईसीयू में भर्ती हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »