28 Mar 2024, 20:40:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

गर्लफ्रेंड को लेकर परेशान ब्वॉयफ्रेंड ने वीडियो कॉल कर मार ली गोली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2019 4:36PM | Updated Date: Jul 15 2019 4:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। पटना से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ब्वॉयफ्रेंड ने अपनी प्रेमिका की बेरुखी से परेशान होकर उसे वीडियो कॉल कर खुद को गोली मार ली। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्वॉयफ्रेंड ने प्रेमिका के घर से 200 मीटर की दूरी पर अपनी कार में गोली मारी। इसके बाद कार तीन घंटे तक स्टार्ट थी। 
 
पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के श्रीकृष्णा नगर मोहल्ले के रोड नंबर सात में रविवार हुई इस घटना ने इलाके में सनसनी मचा दी। खबर के अनुसार, रूपक कुमार (22) पटेल नगर निवासी सैप जवान का बेटा था। वह बीएससी कर रहा था।
 
रविवार की सुबह साढ़े सात बजे वह कार लेकर घर से निकला। साढ़े आठ बजे के आस-पास उसने अपनी गर्लफ्रेंड के घर से 200 मीटर दूर श्री कृष्णानगर पार्क के पास कार खड़ी की। इसके बाद गर्लफ्रेंड को वीडियो कॉल किया।  उसने लाइव वीडियो में ही पिस्टल निकाली और अपनी दायीं कनपटी पर लगाकर गोली मार ली। 
 
पास ही पार्क में खेल रहे बच्चों की बॉल जब कार पर जाकर लगी और वह उसे उठाने गए तो उन्होंने अंदर खून देखकर शोर मचाया। घटना की जानकारी लगभग साढ़े 11 बजे पुलिस को दी गई। पुलिस ने आकर लाश को अपने कब्जे में लिया। कार से कंट्री मेड पिस्टल और एक खोखे के साथ स्मार्टफोन बरामद हुआ। 
 
घटना की जानकारी प्रेमिका ने ही प्रेमी के दोस्त को दी। कहा जा रहा है कि ढाई साल पुराने प्यार में नए प्रेमी की दखल से दोनों के बीच तनाव बढ़ा था, जो आत्महत्या का कारण बना। दोस्तों ने बताया कि रूपक को श्री कृष्णानगर मोहल्ले की लड़की से प्यार हो गया था। रास्ते में आते-जाते दोनों की मुलाकात हुई थी। 
 
रूपक अक्सर पार्क के पास गाड़ी से आकर खड़ा रहता था। पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच किसी लड़के को लेकर झगड़ा चल रहा था। दोस्तों के अनुसार, लड़की किसी और लड़के से बात करने लगी थी. इससे रूपक काफी परेशान रहने लगा था। रूपक से उस लड़के का झगड़ा भी हुआ था।  एक दोस्त ने बताया कि घटना वाले दिन रूपक कार में प्रेमिका को बुला रहा था, लेकिन वह आई नहीं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »