20 Apr 2024, 13:56:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

देश के कई राज्‍यों में बाढ़ जैसे हालात - असम में 7 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2019 3:51PM | Updated Date: Jul 14 2019 3:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। असम, बिहार, उत्‍तर प्रदेश, महाराष्‍ट्र समेत देश के कई राज्‍यों में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। असम और उत्‍तरी बिहार में बाढ़ जैसे हालात हैं। असम और बिहार के उत्तरी हिस्सों और नेपाल के तराई क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश के बाद कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे राज्य के कुछ जिलों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। 
 
बिहार के दरभंगा और मधुबनी समेत कई जिलों में बाढ़ का कहर जारी है। दर्जनों गांवों में पानी घुस गया है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। वहीं असम में आधे से अधिक जिले ब्रह्मपुत्र नदी और उसकी सहायक नदियों में आई बाढ़ के कारण जलमग्न हैं। मौसम विभाग ने राज्‍य के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। उत्‍तर प्रदेश के कई जिलों में जोरदार बारिश के कारण के कारण बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »