19 Apr 2024, 20:00:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बीजेपी संगठन में बड़ा बदलाव - पार्टी महासचिव रामलाल की RSS में वापसी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2019 3:45PM | Updated Date: Jul 14 2019 3:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बीजेपी के संगठन में एक बड़ा बदलाव हुआ है। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) रामलाल को राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) में वापस ले लिया गया है। आरएसएस में रामलाल को अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख की नई जिम्मेदारी दी गई है।
 
रामलाल पिछले 13 साल से भाजपा में नंबर दो के पद पर थे। रामलाल ने 5 जुलाई, 2019 को एक पत्र लिख कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नाड्डा से आग्रह किया था कि उन्हें उनके दायित्व से मुक्ति दे दी जाए। इससे पहले 2017 में भी उन्होंने एक पत्र लिखा था जिसमें वह अपने पद से हटने की बात कर रहे हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »