20 Apr 2024, 10:25:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विधानसभा चुनाव में 65 से अधिक सीटें जीतना केवल नारा नहीं : नड्डा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2019 12:51AM | Updated Date: Jul 14 2019 12:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकारी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने लोकसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत का सिलसिला आगे भी कायम रखने की अपील करते हुये आज कहा कि इस वर्ष होने वाले झारखंड विधानसभा चुनाव में 65 से अधिक सीटें जीतना भाजपा का केवल नारा नहीं है बल्कि लक्ष्य है। नड्डा ने यहां भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में कहा, ‘‘झारखंड विधानसभा चुनाव में 65 से अधिक सीटें जीतना पार्टी का केवल नारा नहीं बल्कि  लक्ष्य है। इसे हमें पाना ही होगा। लोकसभा चुनाव में हमने राज्य 14 लोकसभा सीट में से 12  सीटें जीती हैं।
 
इस दौरान पार्टी ने 67 विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त बनाई  थी। जीत के इस सिलसिले को अब विधानसभा चुनाव में दुहराना है। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष ने पार्टी नेताओं से कहा कि झारखंड में अपनी ही बनाई सदस्यता का रिकॉर्ड यदि तोड़ दिया जाये तो विधानसभा चुनाव  में 65 से अधिक सीटों पर पार्टी उम्मीदवारों को जीत अवश्य मिलेगी। उन्होंने कहा कि सदस्यता का लक्ष्य पूरा करने के लिए हर  गांव, हर घर तक जाएं। राज्य में 25 लाख से अधिक सदस्य बनाएं। ऐसा हुआ तो  विधानसभा चुनाव में लोकसभा चुनाव से भी ज्यादा वोट पार्टी को मिलेगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »