19 Apr 2024, 00:39:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मंत्री का दावा - क्रिकेट से संन्यास के बाद बीजेपी में शामिल होंगे धोनी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2019 5:14PM | Updated Date: Jul 12 2019 5:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वर्ल्‍ड कप से टीम इंडिया के बाहर होने के बाद से ही भारत के दिग्‍गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के संन्‍यास की खबरें सोशल मीडिया पर छाइ हुई है। वहीं इस बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता संजय पासवानने दावा किया कि धोनी जल्द ही क्रिकेट से संन्यास लेकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। पासवान ने यह दावा किया कि उनकी इस संबंध में धोनी से कई बार मुलाकात और बातचीत हो चुकी है। एक निजी चैनल से बातचीत करते हुए भाजपा नेता ने यह दावा किया है।
 
पासवान ने कहा कि क्रिकेट के जरिए धोनी ने देश की काफी सेवा कर ली है और अब वो समाज और देश की सेवा के लिए राजनीति में आने जा रहे हैं। हालांकि पासवान ने यह स्पष्ट किया है कि धोनी ने इस बारे में अभी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है। इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर भाजपा का दामन थाम कर लोकसभा चुनाव लड़ा और पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से चुनकर संसद पहुंच चुके हैं।
 
लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी संपर्क फार समर्थन अभियान के तहत मुलाकात की थी। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद थे। उस दौरान भी धोनी के भाजपा में शामिल होने की अटकलें खूब तेज हुई थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »