19 Apr 2024, 13:07:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बीजेपी विधायक की बेटी ने लगाई सुरक्षा की गुहार - पिता को बताया जान का खतरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 11 2019 3:22PM | Updated Date: Jul 11 2019 3:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बरेली। एक लडकी को दलित से शादी करने के बाद दर-दर की ठोकर खाने को मजबूर होना पड़ रहा है। क्योंकि उनके पीछे लडकी के परिजन गुंडे छोड दिए हैं। इसके खिलाफ लडकी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में बताया गया है कि भाजपा विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी ने अपने पिता से ही जान को खतरा से बचाने की गुहार लगाई है। राजेश मिश्रा की बेटी ने वीडियो शेयर कर अपने पिता से जान को खतरा बताया है। क्योंकि उन्होंने दलित युवक से प्रेम विवाह किया है।
 
बरेली के बिथरी चैनपुर से भाजपा विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि अजितेश कुमार के साथ शादी की बात कहते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। एक अन्य वीडियो में उसने अपने पिता, भाई और उनके साथियों से जान को खतरा बताते हुए बरेली के SSP से सुरक्षा की गुहार लगाई है। इसके अलावा साक्षी ने बरेली के विधायक और सांसदों से अपने पिता की सहायता नहीं करने के लिए कहा है। उसने आरोप लगाया कि उसके पिता उसकी हत्या करना चाहते हैं।
 
इस मुद्दे पर DIG आर.के पांडे ने बताया कि मुझे वीडियो के बारे में जानकारी मिली है और मैंने एसएसपी को उन्हें सुरक्षा मुहैया करवाने के लिए निर्देश दे दिए हैं। DIG ने बताया कि पुलिस को ये नहीं पता कि उन्हें कहां सुरक्षा मुहैया करवानी है क्योंकि उन्होंने हमें अपनी लोकेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं बताई है।
 
वीडियो में साक्षी मिश्रा ने अपने पिता से कहा है कि वह उन्हें अपना जीवन जीने दें। महिला ने चेतावनी दी कि अगर उसके या उसके पति के साथ कुछ भी होता है, तो उसके लिए राजेश मिश्रा जिम्मेदार होंगे। साक्षी ने बताया कि वह भागते-भागते थक गई हैं । उसके पिता के गुंडे उनके पीछे पड़े हुए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »