29 Mar 2024, 13:01:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कर्नाटक में सत्ता के लिए सरकार गिराने की साजिश: कांग्रेस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 11 2019 12:38AM | Updated Date: Jul 11 2019 12:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी कर्नाटक में सत्ता हासिल करने के लिए कांग्रेस-जनता दल-सेक्युलर की गठबंधन सरकार को गिराने की साजिश कर रही है। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने बुधवार को यहां संसद भवन परिसर में पत्रकारों से कहा कि केंद्र सत्तारूढ़ पार्टी की तरफ से कर्नाटक की चुनी हुई सरकार को गिराने की घिनौनी साजिश की जा रही है। इसके लिए डराने, धमकाने, लुभाने जैसे सभी तरह के प्रयास किए जा रहे हैं।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि आश्चर्य की बात यह है कि कर्नाटक सरकार के सिंचाई मंत्री डी.के. शिवकुमार जब मुंबई के एक होटल पहुंचे तो पहले से कमरा बुक करवा चुके कुमार को पुलिस ने होटल में घुसने नहीं दिया। होटल प्रबंधन ने उन्हें बताया कि आपकी बुकिंग कैंसिल हो गई है। कुमार ने जब होटल में ठहराए गए महाराष्ट्र के विधायकों से मिलने की बता की तो पुलिस ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। कांग्रेस नेता ने कहा कि इस घटना से साबित हो गया है कि सत्तारूढ पार्टी लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाकर अपना राज कायम करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »