28 Mar 2024, 14:47:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राहुल पर बयान देना सुब्रमण्यम स्वामी को पड़ा महंगा, 39 FIR दर्ज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 10 2019 5:28PM | Updated Date: Jul 10 2019 5:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। बीजेपी के दिग्‍गज नेता सुब्रमण्यम स्वामी को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ कोकीन लेने की टिप्पणी करना महंगा पड़ गया है। क्योंकि उनके खिलाफ 39 एफआईआर दर्ज कराई गई हैं। ये एफआईआर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कराई हैं। आपको बताते जाए कि सुब्रमण्यम स्वामी ने कथित रूप से राहुल गांधी पर नशीले पदार्थ लेने का आरोप लगाया था।
 
इसके बाद से कांग्रेस कार्यकर्ता उन पर भड़क गए हैं। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने आवेदन में धारा 504 , 505 और आईपीसी की धारा 511 के तहत केस दर्ज कराया है। कांग्रेस ने मांग की है कि स्वामी अपने बयान के लिए माफी मांगें। शिकायतकर्ताओं ने अपने परिवाद में कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ स्वामी द्वारा की गई टिप्पणी से उनकी भावनाएं आहत हो गई हैं और यह कृत्य मानहानि के रूप में माना जाना चाहिए। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »