18 Apr 2024, 21:47:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

छत्तीसगढ़ में सुब्रमण्यम स्वामी के खिलाफ मंत्री ने दर्ज करवाई शिकायत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 10 2019 12:25AM | Updated Date: Jul 10 2019 12:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे चुके राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी से खफा होकर छत्तीसगढ़ के नगरीय विकास मंत्री डा.शिव डहरिया ने आज भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी के खिलाफ राजधानी के सिविल लाईन थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। डा.डहरिया रायपुर नगर के महापौर प्रमोद दुबे के अलावा लगभग दो दर्ज कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ थाने में स्वामी के खिलाफ नारे लगाते हुए पहुंचे और उनके खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए आवेदन दिया।पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज कर ली है,पर उसे रोजनामचे में दर्ज किया है या फिर उसे प्राथमिकी के रूप में दर्ज किया है,यह स्पष्ट नही है।

डा.डहरिया ने इस मौके पर स्वामी पर तीखे हमले करते हुए पत्रकारों से कहा कि स्वामी का दिमाग सही काम नही कर रहा है। उन्हे दिल्ली में एम्स में भर्ती किया जाना चाहिए और उनका इलाज होना चाहिए। उन्हे भारतीय संस्कृति का ज्ञान नही है,और केवल चर्चा में बने रहने के लिए निम्न स्तरीय बयानबाजी करते रहते है। प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर भाजपा सांसद स्वामी के द्वारा गांधी पर की गई ओछी टिप्पणी के विरोध में उनके खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए राज्यभर में कांग्रेस के जिला एवं ब्लाक अध्यक्षों के साथ युवक कांग्रेस एवं मोर्चा संगठनो ने थानों में शिकायत दर्ज करवाने का काम शुरू कर दिया है। डा.डहरिया की शिकायत भी इसी परिपेक्ष्य मे मानी जा रही है।हालांकि वह पहले मंत्री है जिन्होने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »