28 Mar 2024, 22:20:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस नेताओं पर लगाया ये गंभीर आरोप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 9 2019 2:57PM | Updated Date: Jul 9 2019 2:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने पिछले दिनों हुए लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस के टिकट पर उत्तरी मुंबई की सीट से चुनाव लड़ा था। जिसमें उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद उन्होंने ईवीएम की गड़बड़ी की बात कही थी। लेकिन अब एक ऐसा लेटर सामने आया है उर्मिला ने अपने लोक सभा क्षेत्र के स्थानीय नेताओं पर अपनी हार का ठीकरा फोड़ दिया है।
 
उर्मिला ने भूषण पाटील और संदेश कोंडविलकर पर यह आरोप लगाया है। यह दोनों नेता पुर्व मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम के नजदिकी हैं। ऐसे में इन दो नेताओ के नाम लेते हुए उर्मिला ने अपने लेटर में कहा कि स्थानिय स्तर पर इन दो नेताओं ने लोगों तक पहुंचने में कुताही बरती है। उर्मिला का कहना है यह लेटर उन्होनें तात्कालिन मुंबई अध्यक्ष मिलिंद देवरा को लिखा है, 16 मई को यह लेटर लिखा गया है। लेकिन आश्चर्य की बात है कि उर्मिला की तरफ से भी इस लेटर के बारे में अब जानकारी सामने आ रही है। 
 
बता दें कि उर्मिला लोक सभा चुनाव में बीजेपी के गोपाल शेट्टी के खिलाफ खड़ी हुई थीं। इस चुनाव में करारी हार मिलने के बाद उर्मिला ने ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। उर्मिला से पहले 2004 में एक्टर गोविंदा ने कांग्रेस के टिकट पर इस सीट पर अपना कब्जा जमाया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »