20 Apr 2024, 06:39:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कर्नाटक : कांग्रेस के विधायकों ने बदली जगह - मुंबई से पहुंचे गोवा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 9 2019 12:22PM | Updated Date: Jul 9 2019 12:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। कर्नाटक कांग्रेस के बागी विधायक मुंबई से गोवा रवाना हो गए हैं। निर्दलीय विधायक भी उनके साथ हैं। सभी विधायक बस द्वारा सड़क मार्ग से जा रहे हैं। इससे पहले कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार विधायकों को वापस लाने के लिए मुंबई रवाना हुए हैं।
 
जद (एस) के विधायकों को लेकर एक बस, ताज वेस्ट एंड होटल से निकली है। अब उन्हें देवनहल्ली में गोल्फशायर, नंदी हिल्स रोड पर ले जाया जा रहा है। कांग्रेस नेता बेंगलुरु में कुमार क्रुपा गेस्ट हाउस में एक बैठक के लिए पहुंचे।
 
कर्नाटक में एक बार फिर सियासी संकट उठ खड़ा हुआ है। कांग्रेस के 13 विधायकों के पार्टी छोड़ने के बाद संकट गहरा गया है। इसके अलावा एक अन्य निर्दलीय विधायक नागेश ने भी मंत्री पद से इस्तीफा देते हुए सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है। हालांकि सरकार बचाने के लिए जी-तोड़ कोशिश कर रही कांग्रेस के सभी 22 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है।
 
कर्नाटक के मंत्री एवं निर्दलीय विधायक एच. नागेश ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया और एच डी कुमारस्वामी नीत गठबंधन सरकार से समर्थन वापस लेकर राज्य में सत्तारूढ़ जद(एस)-कांग्रेस की सरकार को एक और झटका दिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »