28 Mar 2024, 15:51:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सुप्रीम कोर्ट में तैनात होगी सीबीआई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 9 2019 2:10AM | Updated Date: Jul 9 2019 2:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने अपने रजिस्ट्री में भ्रष्ट तरीकों पर रोक लगाने के लिए सीबीआई और दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को नियुक्त करने का फैसला किया है। एक अधिकारी ने बताया कि चीफ जस्टिस रंजन गोगोई शीर्ष ने अदालत की विभिन्न पीठों को मामले सूचीबद्ध करने में अनियमितता के आरोपों का संज्ञान लिया। अधिकारी ने बताया कि उन्होंने सीबीआई और दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों को नियुक्त करने का निर्णय लिया है। 

केस की तारीखों में हेराफेरी रोकी जाएगी- ये पुलिस अधिकारी मामलों को संदिग्ध तरीके से सूचीबद्ध करने और कर्मचारियों और वकीलों की अन्य गतिविधियों पर नजर रखने के लिए नियुक्त किए जाएंगे। हाल ही में सीजेआई ने अदालत के दो कर्मियों को एक उद्योगपति से संबंधित एक मामले का अनुक्रम बदलने के आरोप में बर्खास्त किया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »