28 Mar 2024, 20:49:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी- अगले 48 घंटों...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 8 2019 5:05PM | Updated Date: Jul 8 2019 5:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश के लगभग सभी प्रदेशों में दस्तक दे चुका मानसून अब अपना असर दिखाने लगा है। मानसून की सक्रियता को देखते हुए मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी है। इनमें ओडिशा, उत्तराखंड, केरल, दक्षिण कर्नाटक, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, कोंकण-गोवा, गुजरात, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, झारखंड, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर के लगभग सभी राज्य शामिल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, व राजस्थान के शेष हिस्सों में मानसून की पूरी सक्रियता के आसार हैं। पिछले दो दिनों से उत्तर और पूर्वी भारत में हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।
 
मानसून लगभग पूरे देश में आ गया है लेकिन मौसम विभाग के तीन चौथाई उप मंडल अब भी ‘कम' बारिश होने वाली श्रेणी में हैं। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इस महीने के शुरू में समग्र मानसून कमी 33 फीसदी थी जो घटकर 21 प्रतिशत हो गई है। देश के किसी भी उपमंडल में ‘बड़ी कमी' दर्ज नहीं की गई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »