29 Mar 2024, 20:06:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

वंदे भारत ट्रेन से लैपटॉप चुराने वाला गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 7 2019 11:56PM | Updated Date: Jul 7 2019 11:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। 20 मई को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर खड़ी वंदे भारत ट्रेन से एक यात्री का लैपटॉप चुराने वाले चोर को पकड़ लिया गया है। चोरी की यह वारदात ट्रेन में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उसे आरपीएफ और जीआरपी ने मिलकर पकड़ लिया। उससे चोरी का माल खरीदने वाले को भी गिरफ्तार किया गया है। साथ ही सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन पर चोरी करने वाला एक और चोर पकड़ा गया है।  

रेलवे पुलिस ने बताया कि वंदे भारत में चोरी करने के आरोप में पकड़े गए आरोपी का नाम एजाज अहमद मलिक (29) है। वह पुलवामा (कश्मीर) का रहने वाला है। पहले कभी वह ट्रक चलाता था। उसने 20 मई को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन के अंदर एक यात्री का लैपटॉप चुराया था। चोरी का माल वह सद्दाम हुसैन (30) को बेचता था। सद्दाम जामा मस्जिद की गली इमाम वाली मोटर मस्जिद इलाके में रहता था। वह जामा मस्जिद इलाके में एक होटल चलाता था। होटल की आड़ में वह चोरी का माल खरीदने का धंधा भी करता था। इनके अलावा, श्रवण उर्फ शाहरूख (23) को सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन जीआरपी ने पकड़ा है। 
 
20 मई को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन से लैपटॉप चुराने वाले एजाज अहमद मलिक ने खुद यह सब पुलिस को बताया है। उसका ट्रेन में चोरी करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। आरोपी एजाज ने बताया कि वह दिल्ली में करीब 5 महीने पहले आया था। तीसरी कक्षा तक पढ़ा हुआ है और ट्रक चलाता था। रवि नाम के एक दोस्त ने उसे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर चोरी करने का आइडिया दिया। यह बात एजाज के दिमाग में बैठ गई। चोरी करके वह 60 से 70 हजार रुपए हर महीने कमा लेता था। वह केवल वंदे भारत, शताब्दी और राजधानी जैसी प्रीमियम ट्रेनों के यात्रियों को ही टारगेट करता था। पूछताछ में यह बात भी बताई एजाज अधिकतर लैपटॉप ही चुराता था। चोरी करने के लिए वह कई बार टिकट लेकर शताब्दी और अन्य मेल एक्सप्रेस में भी यात्री बनता था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »