29 Mar 2024, 21:17:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कैलाश सत्यार्थी फाउंडेशन ने बजट की सराहना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 7 2019 1:27AM | Updated Date: Jul 7 2019 1:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। नोबल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के संस्थान ‘कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रंस फाउंडेशन’ ने केंद्रीय बजट में बाल कल्याण के कोष में 16 प्रतिशत की वृद्धि करने का स्वागत किया है। संस्थान ने आज यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि बजट में वृद्धि करना प्रसन्नता की बात है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड के तहत स्थापित होने वाले सामाजिक स्टॉक एक्सचेंज से भी समाज कल्याण के कार्यों को बल मिलेगा। बाल संरक्षण सेवाओं के लिए आवंटन 725 करोड़ रुपए से बढाकर 1500 करोड़ रुपए कर दिया गया है। इससे बदतर हालत में रह रहे बालकों की मदद हो सकेगी। संस्थान ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के बजटीय आवंटन में 89 प्रतिशत वृद्धि का भी स्वागत किया है। इससे वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षण में वित्तीय मदद दी जाएगी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »