29 Mar 2024, 19:33:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

शाह ने की तेलंगाना में भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 7 2019 12:48AM | Updated Date: Jul 7 2019 12:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हैदराबाद। भाजपा के अध्यक्ष एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को यहां शमशाबाद के पास एक समारोह में देशव्यापी पार्टी सदस्यता नामांकन कार्यक्रम शुरू किया। पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत के अवसर पर उन्होंने रंगारेड्डी जिले में ममकदिपल्ली गांव में रंगानायकुला थंडा निवासी एक आदिवासी महिला सोनी नायक को पार्टी का सदस्यता कार्ड सौंपा। पार्टी सदस्यता अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रदेश पार्टी अध्यक्ष के. लक्ष्मण सहित कई भाजपा नेता शामिल हुए। शाह ने बाद में पार्टी कार्यकर्ताओं से राज्य में राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की और रणनीति अपनाने की बात कही। शनिवार से अगले तीन दिनों के दौरान राज्य में पार्टी के शीर्ष नेता राज्य के सभी 33 जिलों की यात्रा पर जाएंगे, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि सभी क्षेत्रों में लोग भाजपा में शामिल हो सकें।

पार्टी ने एक ओर दलितों, आदिवासियों, महिलाओं, युवाओं और किसानों का ध्यान केंद्रित करने और पार्टी की सदस्यता लेने के लिए 12 लाख सदस्यों का लक्ष्य निर्धारित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लाखों कार्यकर्ता ‘गढ़ने’ वाला दुनिया का सबसे बड़ा नेता बताते हुए भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को वाराणसी में कहा कि पार्टी की सदस्य संख्या अगले कुछ माह में 21 करोड़ होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि मोदी एवं पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के कुशल नेतृत्व के कारण भाजपा 11 करोड़ की सदस्य संख्या के साथ दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनने का गौरव पहले ही हासिल कर चुकी थी। उसका विस्तार लगातार हो रहा है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »