25 Apr 2024, 13:48:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जनभागीदारी’ से हासिल होगा पांच ‘ट्रिलियन डॉलर इकॉनॉमी’ का लक्ष्य

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 7 2019 12:47AM | Updated Date: Jul 7 2019 12:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘बड़े संकल्प एवं लक्ष्य’ के साथ देश को आगे बढ़ाने पर जोर देते हुए शनिवार को यहां कहा कि ‘जनभागीदारी’ से भारत अगले पांच वर्ष में ‘पांच ट्रिलियन डॉलर इकॉनॉमी’ वाला देश बनेगा। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म दिन के अवसर पर एक समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए मोदी ने कहा कि ‘निराशावादी’ लोग देश को पांच ट्रिलियन डॉलर इकॉनॉमी वाला बनाने के सरकार संकल्प को लेकर नकारात्मक बातें कर रहे हैं, लेकिन उन्हें विश्वास है कि सकारात्मक सोच और सामुहिक प्रयासों से कुछ भी असंभव नहीं है। उन्होंने बड़ालालपुर के पंडित दीन दयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल में हजारों उत्साही भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कई उदाहरणों के माध्यम से उन्हें नाकारात्मक महौल बनाने वालों से सतर्क रहने की अपील। 

हर वर्ग की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत और जीवन स्तर ऊपर उठेगा
मोदी ने कहा कि हमें गरीबी की सोच से बाहर निकलाना होगा। देश की अर्थ व्यवस्था मजबूत होने से हर वर्ग के लोगों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और उनका जीवन स्तर ऊपर उठेगा। उन्होंने जनभागिदारी के महत्व को बताते हुए कहा कि पांच ट्रिलियन डॉलर इकॉनॉमी बनाने के लिए सरकार की भूमिका तो निमित्त मात्र है, इसमें देश की जनता की बड़ी भूमिका है और हमें विश्वास है कि उनकी भागिदारी से पांच-छह ट्रिलियन डॉलर इकॉनॉमी का लक्ष्य हासिल करने में देश कामयाब होगा उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने विकास के साथ आसपास के लोगों को भी सहभागी बनाने की अपील की।
 
मोदी ने किया लाल बहादुर शास्त्री की भव्य प्रतिमा का अनावरण 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यहां भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की भव्य ताम्र प्रतिमा का रिमोट दबाकर अनावरण किया और फिर प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। प्रतिमा अनावरण से कुछ समय पहले मोदी विशेष विमान से दिल्ली से लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचे, जहां उनकी आगवानी जेपी नड्डा, योगी आदित्यनाथ आदि गणमान्य लोगों एवं नेताओं ने की।
पांच लोगों को दिलाई सदस्यता 
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने विभन्न वर्गों के पांच लोगों को सदस्यता दिलाई। उन्होंने वाराणसी जनपद की रेखा, मंगल प्रसाद, हरि राम द्विवेदी, छोटे लाल और रामकिशोर को भाजपा की सदस्यता का प्रतिक पत्र सौंपा। सदस्यता समारोह को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने संबोधित किया। नेताओं ने कहा कि मोदी द्वारा उनके संसदीय क्षेत्र से भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू करना सौभाग्य की बात है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »