29 Mar 2024, 07:31:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

वेंकैया, मोदी, बिरला ने मुखर्जी को उनकी जयंती पर नमन किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 7 2019 12:18AM | Updated Date: Jul 7 2019 12:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों तथा सांसदों ने महान शिक्षाविद् और प्रखर राष्ट्रवादी विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी जयंती पर नमन किया। उपराष्ट्रपति ने ट्वीट किया, ‘‘ महान देश के महान सपूत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें नमन। वह केवल अपनी विद्वता के लिए ही नहीं, बल्कि उन सिद्धांतों के लिए याद किये जाते हैं जिनके लिए वे जिये और मरे।’’ मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ महान शिक्षाविद् और प्रखर राष्ट्रवादी विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

 
’’ लोकसभा अध्यक्ष ने संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह; केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार  कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन; केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी के अलावा कई वर्तमान और पूर्व सांसद एवं लोकसभा महासचिव स्रेहलता श्रीवास्तव, सचिवालय के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा राज्यसभा के महासचिव देश दीपक वर्मा भी उपस्थित थे।
 
शाह ने ट्वीट के जरिये डॉ. मुखर्जी को याद किया। उन्होंने लिखा, ‘‘डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रभक्ति, त्याग और समर्पण के अद्वितीय प्रतीक हैं। उनका पूरा जीवन भारत की एकता और अखंडता के लिए समर्पित रहा। कश्मीर से परमिट राज समाप्त करने और उसे भारत का अभिन्न अंग बनाये रखने के लिए उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दे दी। ऐसे महान राष्ट्र नायक को नमन।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »