29 Mar 2024, 13:21:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कर्नाटक का नाटक - कांग्रेस-JDS के 11 विधायकों ने दिया इस्‍तीफा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 6 2019 5:03PM | Updated Date: Jul 6 2019 5:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। कर्नाटक में जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। खबरों के अनुसार 12 विधायक इस्तीफा देने के लिए विधानसभा पहुंचे थे। इनमें से 11 विधायकों ने स्पीकर के मौजूद नहीं होने पर विधानसभा सचिव को इस्तीफा सौंप दिया। इससे पहले 12 विधायकों के इस्तीफे की खबरें आ रही थीं। बताया जा रहा है कि उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार विधायकों को मनाने में लगे हुए हैं।
 
विधानसभा अध्यक्ष केआर रमेश कुमार ने 11 विधायकों के इस्तीफे की पुष्टि की है। वे बेंगलुरू में नहीं हैं। रमेश कुमार ने कहा कि 11 विधायकों ने मेरे कार्यालय में त्यागपत्र दिया है। मैं मंलगवार को ऑफिस जाऊंगा। कानून के मुताबिक हम विधायकों को वापस नहीं लौटा सकते हैं। हम नियमों के अनुसार काम कर रहे हैं। इस्तीफा देने वाले कांग्रेस विधायक रामालिंगा रेड्डी ने कहा कि मैं पार्टी या हाईकमान किसी को दोष नहीं दे रहा हूं। कुछ मुद्दों पर मेरी उपेक्षा की जा रही है, इसलिए मैंने यह फैसला लिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »